जाने कैसे रहेगा इन राशियों के लिए आज सोमवार का दिन

ख़बर शेयर करें

शुभ समय की बात करें तो तो आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 13 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक रहेगा और अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2099 शके 0944 दक्षिणायन है। आज राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आज भद्रा काल रात्रि के 10:55 बजे से 10 जनवरी को दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा। आइए के।ए।दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण तनाव मिलेगा। गलत निर्णय या शिक्षा तनाव का कारण होगी।

Ad