आज हो रहा हा रवि पुष्य योग का निर्माण, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

ख़बर शेयर करें

आज 08 जनवरी, 2023 रविवार माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। पंचांग के अनुसार आज वैधृत योग सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. शुभ समय की बात करें तो तो आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2089 शके 0844 दक्षिणायन है। आज राहूकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। आइए के।ए।दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक मामलों में किसी का हस्तक्षेप स्वीकार न करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

धन व्यय होगा। शाही खर्च पर नियंत्रण करें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मन अत्रप्त रहेगा। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पारिवारिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम से कार्य लेना हितकर होगा। कड़े निर्णय सार्थक होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

Ad