इन राशि के जातकों पर होगी धन ऐश्वर्या की प्राप्ति , जाने आज का दैनिक राशिफल

ख़बर शेयर करें

पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही स्नान दान की अमावस्या है। जानिए पंडित के. ए. दुबे पद्मेश से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

राजनेता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। रोग या विरोधी तनाव दे सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

घर के मुखिया या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Ad
Ad