इधर जोर शोरों से शादी की तैयारियां, और दुल्हन कर गई ये जबरदस्त कांड। परिजनों में मचा हड़कंप
राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के महज कुछ घंटे पहले ही घर से फरार हो गई।
दूल्हे घोड़ी चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंच चुके थे, लेकिन पता लगा कि छोटी दुल्हन लापता है। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पहले तो उसकी घर में तलाशी ली, लेकिन जब वह नहीं मिली तो धंबोला थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की तो पता चला कि वह उदयपुर में अपने प्रेमी के साथ है।
दोनों पक्षों में जमकर बवाल
दुल्हन के फरार होने से वर और वधु पक्ष के लोगों में भी कहासुनी हो गई और वर पक्ष के लोग दोनों बेटों की एक साथ शादी करने की जिद करने लगे। इसके लिए उन्होंने वधु पक्ष को फरार हुई दुल्हन की छोटी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए वधु पक्ष तैयार नहीं हुआ तो बारात बैरंग लौट गई।
प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है दुल्हन
इधर, डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस शादी से पहले फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर थाने पहुंच गई, जहां उसने बताया कि वह बालिग है और परिजनों की मर्जी से नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। उसके अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार किए जाने पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.