कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर : बड़ी खबर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा

लालकुआ-हल्द्वानी : विधानसभा चुनाव में हार के बाद हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद से कांग्रेस की नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की तलाश जारी है। चर्चा है कि जल्द हाईकमान नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है। इसके लिए कई नामों पर गंभीरता से मंथन हो रहा है।लेकिन कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख राजेंद्र भंडारी का कहना है कि कांग्रेस में बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक चयन अब चुनाव प्रणाली से होगा।

संगठन को चलाने और सत्तापक्ष को घेरने के लिए भले जल्द नया अध्यक्ष मिल जाए, लेकिन स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति में तीन माह का वक्त लगेगा।कांग्रेस के कुमाऊं कार्यालय स्वराज आश्रम में शुक्रवार को सदस्यता अभियान और संगठन के चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर प्रदेश चुनाव प्रभारी राज्यसभा सदस्य जीसी चंद्रशेखर, सह चुनाव प्रभारी जय शंकर पाठक और मनोज भारद्वाज मौजूद रहे। विधायक यशपाल आर्य, आदेश चौहान, सुमित हृदयेश और भुवन कापड़ी ने सदस्यता अभियान और संगठन की मजबूती को लेकर सभी से एकजुट होने का आहृवान किया।वहीं, प्रदेश सदस्यता प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चयन अब चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से होगा। सदस्यता अभियान पूरा होने पर चुनाव के जरिये पहले बूथों फिर ब्लाक अध्यक्ष तय होंगे। जिलाध्यक्षों का चयन भी इसी प्रक्रिया से होगा। उत्तराखंड में संगठन दृष्टि से बने 235 ब्लाकों से एक-एक व्यक्ति को पीसीसी मेंबर बनाया जाएगा।यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ही आगे अध्यक्ष का चयन करेंगे। भंडारी के मुताबिक संगठन को चलाने के लिए भले जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाए। लेकिन अधिकारिक चयन में तीन माह लगेंगे। वहीं, पीसीसी मेंबरों में से ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा।पांच लाख सदस्य डिजीटल के जरिये बनेंगे चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने उत्तराखंड में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। फार्म के जरिये पांच लाख सदस्य बनाए भी गए। मगर आधा लक्ष्य बच गया। अब पांच लाख सदस्यों डिजीटल प्लेटफार्म की मदद से जोड़े जाएंगे। भविष्य के सभी सदस्यता अभियान इसी तरह चलाए जाएंगे।उत्तराखंड में दस लाख से अधिक सदस्य जोड़ेंगे राज्यसभा सदस्य व चुनाव प्रभारी जीसी चंद्रशेखर ने बताया कि उत्तराखंड में दस लाख से अधिक सदस्य जोड़े जाएंगे। बाकी बचे लक्ष्य को पूरा करने के लिए डिजीटल मेंबरशिप चलाई जाएंगी। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। लोगों ने कांग्रेस को छोड़ा नहीं है। पार्टी फिर यहां आएगी।

Ad
Ad