बिग ब्रेकिंग: यहां लकड़ी की तस्करी कर रहे एक वाहन को तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा किया सीज

ब्यूरो चीफ अजय अनेजा
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग श्री संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से लकड़ी की तस्करी कर रहे वाहन को किया सीज़ . * मुखबिर खास की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में दिनांक 25/06/22 को समय प्रातः 5:30 Am पर लालकुआं बैरीअर में वन उपज सेमल चिरान का अवैध अभिवहन करने पर आइसर ट्रक पंजीकरण नंबर UP 25 B T3781 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गए।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहनों में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज के प्रकरण की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.