बिग ब्रेकिंग: लालकुआं सीओ अभिनव चौधरी की एक और बड़ी कार्यवाही नष्ट की कच्ची शराब की अवैध भट्टियां
ब्यूरो चीफ अजय अनेजा
पुलिस ने घने जंगलों में संचालित अवैध शराब की भट्टियों को किया तबाह, अवैध कच्ची शराब बरामद कर हजारों लीटर लाहन किया नष्ट।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19/08/2022 को श्री अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री हरेन्द्र सिंह नेगी,थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हँसपुर खत्ता के भैंसिया नाला जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग के दौरान अभियुक्त राहुल पुत्र रामधनी नि0 ग्राम- रनसाली थाना -नानकमत्ता जिला-उ0सिं0नगर उम्र-21 वर्ष को अवैध भट्टी संचालित कर, कच्ची शराब का निर्माण करते हुए धर दबोंचा। मौके पर संचालित भट्टी को तोड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 2500-3000 ली0 लाहन भी नष्ट किया गया, साथ ही 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, भट्टी उपकरण तथा शराब के परिवहन हेतु प्रयुक्त की जा रही मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नंबर UK 06AP8933 को भी कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना चोरगलिया में मु0 FIR No- 61/22 धारा- 60(D)(E)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त 10वीं तक पढ़ा है तथा बेंगलुरु में नॉकरी करता था। कुछ समय पूर्व ही वापस गाँव आया था। पैसे कमाने के लालच में शराब तस्करी के धंधे में शामिल हो गया जिसे आज चोरगलिया थाने की टीम द्वारा गिरफ्तार किया

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.