बिग ब्रेकिंग: मात्र 4 घंटे मे घर से गई नाबालिक को लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बरामद कर सौंपा परिजनों को

ब्यूरो चीफ अजय अनेजा
लाल कुआं हल्दुचौड्-
आज दिन सोमवार को कुमारी रिंकी पुत्री श्री पाल सिंह निवासी बमेठा बंगर हल्दुचौड थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 17 वर्ष जो घर से नाराज होकर चली गई थी जिसकी सूचना उसके परिजनों द्वारा चौकी हल्दुचौड् पर सूचना दी तत्काल गुमशुदा उपरोक्त की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं डीआर वर्मा के दिशा निर्देश में एवं चौकी इंचार्ज हल्दुचौड कृपाल सिंह के निर्देशन में गुमशुदा की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया वहीं पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस सेल की मदद से कुमारी रिंकी उपरोक्त को भोजीपुरा बरेली रेलवे स्टेशन के पास से तत्काल 4 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया वहीं क्षेत्र वासियों के द्वारा केवल 4 घंटे में नाबालिक को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपने को लेकर पुलिस की भरी-भुरी प्रशंसा की गई
पुलिस टीम मैं मुख्य रूप से
1-उप निरीक्षक श्री त्रिभुवन सिंह अधिकारी चौकी हल्दुचौड
2-कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलख्वाल 3-कॉन्स्टेबल किशन नाथ आदि शामिल थे

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.