बिग ब्रेकिंग: गोला से प्रभावित होने वाले आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए आज जिलाधकारी धीराज गर्ब्यांल एवं तराई पूर्वी वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया गोला क्षेत्र का मुआयना: कहां बचाव के हर संभव प्रयास किए जाएंगे

ब्यूरो चीफ अजय अनेजा की खास रिपोर्ट
लालकुआ -लालकुआं देवरामपुर की गोला नदी के किनारे बसे लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
यहां जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल उप जिलाधकारी मनीष कुमार रेंजर आर पी जोशी और डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नदी में तटबंध एवं चैनल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून सीजन से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा की आपदा जैसी समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां 24 घंटे लोग मदद मांग सकते हैं साथ ही जिले में 43 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 वायरलेस सिस्टम से कंट्रोल रूम को कनेक्ट किया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की श्रीलंका टापू में रहने वाले लोगों के लिए राशन इत्यादि उपलब्ध करवाया गया है और भू कटाव से बचने के लिए जल्द से जल्द तटबंध बनाए जाएं इसके लिए कार्यदाई संस्था को भी कहा गया है। वही डीएफओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भू कटाव एंव किसी भी अप्रिय घटना से लोगों को बचाया जा सके इस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं इसके अलावा कार्य प्रगति पर है।
बाइट:- धीराज सिंह गर्बयाल, जिलाधिकारी नैनीताल

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.