बड़ी खबर: विधायक बिष्ट ने कांग्रेस को दिया एक और बड़ा झटका। देहरादून में हाथ का साथ छुड़वाकर भाजपा का दामन थमाया कांग्रेस के इन 6 बड़े नेताओं को। पढ़ें पूरी खबर।
देहरादून:लालकुआं। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा में भर्ती अभियान जारी है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून में कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कर लिया।

भाजपा में शामिल होने वालों में लाल कुआं नगर के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री जीवन चंद्र का कब्दवाल, कीर्ति पाठक ग्राम प्रधान कुंवरपुर गौलापार हरेंद्र बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान देवला गौलापार बची सिंह बिष्ट शामिल हैं।

सरदार गुरदीप सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था और आज वह विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष देहरादून में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से बड़ी पार्टियों के कई नेताओं में समर्थकों संग केसरिया ओढ़ने की होड़ सी लग गई है। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट भाजपा ज्वाइन करवा रहे हैं।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया: सीईओ अजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण..
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सनसनीखेज बालक हत्या के खुलासे के बाद अब हत्या में प्रयुक्त हथियार भी हुआ बरामद..
उत्तरकाशी की धराली भीषण आपदा में मृतकों को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि।
चंदन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, जटिल हृदय रोगों के इलाज में नई मिसाल – तीन गंभीर केस सफल, मरीजों को मिली नई जिंदगी
गौलापार क्षेत्र पंचायत चुनाव में इन्दरपाल आर्य ने दिखाई ताकत, भारी भीड़ और गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली रैली