बड़ी खबर:एनयूजेआई ने किया लालकुआं कार्यकारिणी गठन अजय अनेजा को बनाया नगर अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा /संजय जोशी।

लाल कुआं-

एनयूजेआई की नगर कार्यकारिणी का गठन
अजय अनेजा अध्यक्ष सचिन गुप्ता महामंत्री मनोनीत
लाल कुआं में आज नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी की अध्यक्षता में नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय अनेजा को अध्यक्ष तथा सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत किया गया

इसके अलावा गोपाल सिंह सजवान को संरक्षक ,गुड्डू भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजहिर खान उपाध्यक्ष,राकेश बत्रा उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार नगर सचिव जगदीश नाथ गोस्वामी प्रचार मंत्री जफर अंसारी संगठन मंत्री तथा नंदन राम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया इसके अलावा दीवान सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि अजय उप्रेती मंडल सचिव ओपी अग्निहोत्री को मंडल उपसचिव बनाया गया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने नव मनोनीत कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उन्हें संगठन की रीति नीति से भी अवगत कराया प्रदेश सचिव मनोज लोहनी ने भी इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं का मार्गदर्शन किया बैठक में विधानसभा संयोजक प्रमोद बमेटा भी उपस्थित रहे।

Ad
Ad