एमबीपीजी कॉलेज में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय आर्यन बेलवाल 466 वोटों से जीते
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के मेहुल शाह को 466 वोटों से हराया। आर्यन को 1723 वोट मिले, जबकि मेहुल शाह को 1257 वोट प्राप्त हुए। एबीवीपी के धीरज बिष्ट 988 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
एबीवीपी से टिकट नहीं मिलने के बाद आर्यन बेलवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। करीब चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे आर्यन की जीत को कॉलेज चुनाव में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाकर उन्हें बधाई दी।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन; शोभित सिंह रहे विजेता