सशक्त नारी सशक्त समाज: हल्दूचौड़ में भाजपा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित..

ख़बर शेयर करें

लालकुआं (नैनीताल)

निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ स्थित एक निजी बैंक्वट हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेविका चंद्रिका बिष्ट और हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रूप से संचालित हुआ। वहीं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ही नहीं बल्कि हर समय महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी सरकार भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा की सरकार की योजनाओं से महिलाओं को काफी लाभ हो रहा है इस मौके पर स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं सहित एएनएम, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं आदि को सम्मानित किया गया है और जो महिलाएं किसी कारणवश छूट गई हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि उनके द्वारा कराया गया ये आयोजन कुमाऊँ मंडल का सबसे बड़ा आयोजन है जिसमें लगभग 400 महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया है। कर्यक्रम में समाजसेविका और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। वहीं भाजपा नेत्री मेघा त्रिपाठी ने बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया है और यहां सम्मान मिलने पर सभी महिलाओं में भी खुशी जाहिर की है।

Ad
Ad