भारत माता के जयकारों से गूंजा हल्दूचौड में “भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद।
लालकुआँ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हल्दूचौड में मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली। हल्दूचौड गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पचायत घर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व हल्दूचौड भाजपा मंडल विजय रोहित दुम्का और दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर हल्दूचौड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरी होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन स्तर पर निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। भाजपा देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें