लालकुआं में भाजपा की विजय संकल्प रैली में उमड़ा जनसैलाब। जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें लाकर कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भारतीय जनता पार्टी जैसी सुपात्र पार्टी को वोट देने का आह्वान भी किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट यहां विजय संकल्प रैली के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां करोड़ों लोगों का टीकाकरण करके भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया, वही 80 करोड़ लोगों को फ्री का राशन भी मुहैया कराया। उक्त रैली का नगर के प्रवेश द्वार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया, जहां से रथ में सवार होकर अतिथियों को लेकर विशाल विजय संकल्प रैली प्रारंभ हुई। जोकि लालकुआं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमती हुई 25 एकड़ के मैदान में जनसभा में तब्दील हो गई। इधर रास्ते में जगह-जगह विजय संकल्प रैली का क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।


रैली के संयोजक पुष्कर काला, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ,वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, ललित आर्य, मंडल महामंत्री राज कुमार सेतिया, मुकेश सिंह, सभासद नगर पंचायत लालपुर धन सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा, सभासद राज लक्ष्मी पंडित, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता चौहान, सर्वदमन सिंह, राधेश्याम यादव, लक्ष्मण सिंह जग्गी, चंदन बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बिंदुखत्ता नवीन पपोला, लालकुआं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।


भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट के प्रबंधन में भाजपा भीड़ जुटाने में कामयाब रही । वही भाजयुमो अध्यक्ष बॉबी संभल के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली गई।

गौला रोड रेलवे बैरियर बंद होने के चलते आधा घंटे से अधिक समय तक विजय संकल्प रैली सड़क के जाम में ही फंसी रही। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त रैली को देखते हुए आज शहर में सीपीयू भी तैनात की थी। इसके बावजूद आधा घंटे से अधिक समय तक नगर में जाम की स्थिति बनी रही। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजकुमार सेतिया ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपते हुए लालकुआं रेलवे स्टेशन का शंटिंग पॉइंट उक्त स्थान से काशीपुर रूट में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने जल्द ही रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

Ad
Ad