ब्रेकिंग: लाल कुआं कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

ब्यूरो चीफ अजय अनेजा
लालकुआ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के निर्देशन पर वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत कंबोज के दिशा निर्देश में कोतवाली पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक वांरटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर छापामारी कर दी एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गिरफ्तार वारंटी अनिल कुमार पुत्र प्रेम राम टेंट चौराहा बिन्दूखत्ता का निवासी है। इधर कोतवाली प्रभारी डी.आर.वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी पर लालकुआ में वाद संख्या 1373/18 धारा 138 NIAct के तहत मामला दर्ज था। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। वही गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके उसे जेल भेज दिया है। वही छापामारी अभियान में बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर,कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.