देहरादून/लालकुआं ब्रेकिंग- विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता ने वन मंत्री से करी मुलाकात”नदियों से हुए भू कटाव का आकलन कर कटाव क्षेत्र में तटबंध बनाए जाने का किया अनुरोध-(पढ़े पुरी खबर)

देहरादून /लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर लालकुआं विधानसभा के गौला नदी एवं नंधौर नदी से हुए भू कटाव का आकलन कर कटाव क्षेत्र में तटबंद बनाए जाने को लेकर अनुरोध किया।
बताते चले कि आज शुक्रवार को भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास में मुलाकात की और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बरसात के सीजन में नदियों से हुए भूकटाव की जानकारी देते हुए, नुकसान का आकलन करने का अनुरोध किया साथ ही वन मंत्री से संवेदनशील कटाव क्षेत्र में परीक्षण करा कर तटबंध बनाने का अनुरोध किया। जिस पर वन मंत्री ने तत्काल दूरभाष पर प्रभावी बनाअधिकारी को निर्देशित किया की प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर डिटेल रिपोर्ट भेजें, जिस पर अग्रिम कार्रवाई हो सके जिस पर भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने वन मंत्री का आभार जताया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.