दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने दिलायी सदयस्यता

ख़बर शेयर करें

लालकुआं क्षेत्र में दर्जनों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने आधा दर्जन खत्तों में किया व्यापक जनसंपर्क

लालकुआं में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रही है, आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की मौजूदगी में दर्जनों युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शामिल हुए दर्जनों युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बंगाली कॉलोनी लालकुआं स्थित कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई। युवक कांग्रेस छोड़कर अनीश कुमार सिंह व राशिद अली के नेतृत्व में दर्जनों युवक भाजपा में शामिल हुए। यह सभी युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति नीति तथा भ जपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के व्यवहार एवं शालीनता से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने मे मुख्य रूप से अजय यादव, अनूप कुमार, शुभम यादव, सूरज यादव, अमन गुप्ता, नितेश सिंह, हिमांशु सिंह, सुनील सिंह, दिलीप यादव, मंगल यादव, विकास यादव, अखिलेश यादव, आकाश यादव, दीपक पाठक, अनुराग, वैभव नाथ तिवारी, मुकेश सिंह, अतुल, सूरज, रुपेश, प्रिंस, इरफान, राजू,अरविंद, फूल सिंह, सत्यवीर, भगवान दास ,मुरारी आदि थे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि जनपद नैनीताल में भाजपा की भारी लहर चल रही है, तथा डॉ मोहन बिष्ट कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को भारी मतों से पराजित करेंगे। क्योंकि लालकुआं विधानसभा के निवासी मोहन दा को समर्थन करने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, संजीव शर्मा, राज कुमार सेतिया, धन सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
– भारतीय जनता पार्टी के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगलों में बसे खत्तो में जाकर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान खत्तों के निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी को इस बार भारी बहुमत से समर्थन करने का आश्वासन दिया है, जिन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया उनमें रैखाल खत्ता, हंसपुर खत्ता, डॉली खत्ता, उरई खत्ता, बौड़ खत्ता शामिल है, इस अवसर पर प्रत्याशी मोहन बिष्ट के साथ बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, कमलेश चंदोला, उमेश शर्मा, भरत नेगी, राम सिंह पपोला, देवेंद्र सिंह बिष्ट और सोनू पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad
Ad