कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे को लेकर काग्रेंस में उत्साह”2027 चुनाव में काग्रेंस के लिए संजीवनी साबित होगा का मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा।

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।​ जिसको लेकर काग्रेंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, कांग्रेस नेता लगातार जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं। इसी को लेकर आज उत्तराखंड किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमन्त नन्दन दुर्गापाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि काग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली उत्तराखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होगी और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से रैली की तैयारियों में लगे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, पेपर लीक की घटनाओं, गुंडागर्दी, नशे और अवैध खनन के माफियाओं ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि हल्द्वानी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा कराने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्राउंड zero पर उतरे, कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज हल्द्वानी तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रहे SIR कार्य का जायजा लिया, BLO से जानकारी ली और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध अभिलेखों, प्रपत्रों तथा सत्यापन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से सीधे बातचीत कर घर-घर सत्यापन की प्रगति, प्राप्त प्रपत्रों की संख्या, शेष कार्य तथा लोगों के सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराई जाए, साथ ही जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें आवश्यक जानकारी देकर समय रहते प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता तथा रिकॉर्ड संधारण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।