हरीश रावत की धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा पहुँची हल्द्वानी
हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। रामनगर में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया। हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना है और इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से यात्रा को लेकर जताई गई आपत्ति के सवाल पर रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें