लालकुआं संजय नगर के तत्वाधान में देवभूमि यूथ फाउंडेशन की महिलाओं के द्वारा मनाया होली पर्व

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा

लाल कुआं-जहां एक और पूरे भारत में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है वही पर्वतीय समाज के द्वारा होली का पर्व बैठकी होली कर महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है वही लाल कुआं संजय नगर प्रथम में देवभूमि यूथ फाउंडेशन के महिला समूह के द्वारा होली का पर्व समस्त महिलाओं ने भाग लेकर बड़े धूमधाम से मनाया इसमें अनेक महिलाओं ने भाग लिया

वही देवभूमि यूथ फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम अधिकारी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा समय-समय पर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए लालकुआं व आसपास के क्षेत्रों में कैंप लगाए जाते हैं हमारा यही प्रयत्न रहता है कि कोई भी गरीब बेसहारा अशिक्षित ना रह जाए उसको शिक्षा मिले जय हिंद जय भारत

Ad
Ad