भारी बारिश में पूरे उत्साह और उमंग के साथ अकीदमंदों ने निकाला जुलूस। धूमधाम से मनाई ईद मिलाद-उन-नबी
उत्तराखंड के लालकुआं में उत्साह और उमंग के साथ रविवार को हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम की जयंती ईद मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है। भारी बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। उलेमा ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है।
रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसमें हजारों की संख्या में युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस में अकीदतमंद रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, रसूल-ए-खुदा की शान अल्लाह-अल्लाह आदि के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
स्थानीय मस्जिद से सुबह 8.30 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। यह जुलूस लालकुआं बाजार पहुंचा। यहां शाने रसूल पर रोशनी डाली। नगीना कॉलोनी, राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी होते शहर में पहुंचा। रास्ते में कई उलेमा-ए-कराम ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को शांति का पैगाम देता है।
इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है
उलेमा ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है। इस्लाम किसी को तकलीफ नहीं देने का संदेश देता है। कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। शराब हराम करार दिया गया। महिलाओं को हक दिलाया।
जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की
उन्होंने कहा कि मुसलमान दहशतगर्द नहीं हो सकता है। हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने इस्लाम मजहब के माध्यम से विश्व को शांति, भाईचारगी व वतन से मुहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम तलवार से नहीं एखलाक से फैला है। अल्लाह व उसके रसूल पर बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन की फिजां कायम की जा सकती है। जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का संचालन जामा मस्जिद कमेटी के सदर जाकिर अली और रोशन मस्जिद कमेटी सदर खालिद बेग ने किया। जुलूस में इमाम मौलाना हसीन रजा, इमाम मुफ्ती वासिफ रजा, हाजी रहीस, अब्दुल हफीज, हाफिज मिराजुन नवी, फहीम रजा, मोहम्मद अली, फिरोज खान, जाहिद अली, मतलीम खान, रक्कन खान, नईम खान, जमील अहमद, वकील अहमद, नदीम खान सहित हजारों लोग मौजूद रहे। जुलूस संचालन में पुलिस पदाधिकारियों ने कमेटी का भरपूर सहयोग किया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.