किच्छा राइस मिल की लूट का खुलासा मुंशी सहित ये 4 लोग लोग थे शामिल, जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

किच्छा | उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुई राइस मिल लूट के मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनसे घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे, कुल्हाड़ी, पाटल, पेचकस आदि सामान सहित लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, बीते 27 दिसम्बर को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत खन्ना राईस मिल के मालिक संजीव खन्ना पुत्र केसर लाल निवासी खन्ना राईस मिल, किच्छा ने तहरीर दी कि रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की राईस मिल मे घुसकर वहां तैनात चौकीदार के सिर तथा चेहरे पर वार करके चौकीदार को घायल कर मिल में रखें 65000/-रुपये लूट कर ले गये हैं। वादी की तहरीर पर थाना हाजा FIR NO- 508/2022 U/S 394 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घायल चौकीदार वार के कारण कौमा में चला गया था।

मामले में एसएसपी के निर्देश पर टीमों का गठन

OW 565 4G ll ll 34%

किया गया। टीम ने मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल किच्छा से रूद्रपुर, बहेड़ी, पुलभट्टा, बदाँयु, बरेली, बिलासपुर, शीशगढ़, रामपुर, मुरादाबाद क्षेत्र के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को जंचा गया। मामले में आज रविवार को प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि खन्ना राईस मिल में कार्यरत मुनीम सुनील कुमार सिंह द्वारा ही मिल के अंदर की जानकारी अपने साथियों को देकर लूट की घटना करवाई गई है।

इस सूचना पर सुनील कुमार को थाना तलब किया गया जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि करन उर्फ कन्नू मेरा बचपन का दोस्त है और मेरा क्लास मेट है। वह खन्ना राईस मिल में नौकरी ढूंढने आता रहता था। मैनें उसे एक दिन खन्ना राईस मिल में 40 से 50 लाख रुपये होने की बात बताई फिर उसके साथ मिलकर खन्ना राईस मिल में लूट करने की योजना बनाई। जिसमें उसने अपने साथ अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा को अपने साथ लिया गया।

जहां 27 दिसम्बर 2022 की रात लगभग 2:30 बजे करन उर्फ कन्नू अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा राईस मिल के अन्दर गए और वहां ड्यूटीरत चौकीदार सादा सिंह को कुल्हाड़ी और पाटल से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया तथा दरवाजा तोड़कर वहां चल रहे CCTV के NVR का तार काट दिया। पूरा सामान उलट-पुलट कर दिया तथा मेज की ड्रोर में रखे 65000/ रुपये के साथ-साथ NVR को भी अपने साथ ले गये थे। अगले दिन चारों लोगों ने पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए घटना में मिली धनराशी को आपस में बराबर – बराबर बांट लिया और घटना करने के औजार व सामान को हरियाणा फार्म में स्थित जंगल में छिपा दिया था।

आज 8 जनवरी को पुलिस ने अभियुक्तगण करन उर्फ कन्नू, अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा को सोनू के घर साँई मन्दिर के पीछे से पकड़ा और इन तीनों की निशानदेही पर घटना से सम्बन्धित सामान बरामद कर लिया गया है। अभियोग में धारा 411/120 (B) / 34IPC की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा

चारों गिरफ्तार के नाम पता

1- वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा पुत्र करतार सिंह निवासी पुरानी गल्ला मण्डी वार्ड न. 6 किच्छा । 2- अंकुश गुप्ता उर्फ हन्नी पुत्र मिथलेश कुमार गुप्ता निवासी गुप्ता मार्केट पंजाबी मौहल्ला वार्ड न.15 किच्छा।

3- सुनील कुमार कोली पुत्र भीमसैन निवासी पाँवर हाउस के पीछे आवास विकास किच्छा थाना किच्छा।

4- करन सक्सैना पुत्र सुरेश चन्द्र सक्सैना

निवासी वार्ड न. 10 बलवन्त कालौनी किच्छा ।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें