इन्दर पाल आर्य बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव, हाईकमान का जताया आभार।
लालकुआँ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही वक्त बचा है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं इस बीच कांग्रेस पार्टी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर इन्दर पाल आर्य और स्थानीय पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताया है।इस मौके पर उन्होंने दावा किया है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्णबहुमत की सरकार आ रही है। उन्होंने भाजपा को विफल सरकार बताया।यहाँ अपने आवास पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने कहा कि काग्रेंस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। और आगे भी करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश की सम्पत्तियों और संस्थाओं को बेचने का काम किया है, पेपर लीक कर युवाओं के सपनों को तोड़ कर रख दिया। महिला अत्याचार दिन पे दिन बड़ रहे है, बेरोजगारी महगाई चरम पर है।जनता अब बीजेपी के रणनीतिओं को समझ चुकी है और अब बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया है 2027 के विधानसभा चुनाव में काग्रेंस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें