मंदिर के पास लावारिस… हालात मिली अबोध बच्ची!

बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के कठायतबाड़ा वार्ड में नर्सिंग मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब सात-आठ दिनों की एक अबोध बच्ची को लावारिस हालत में देखा गया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मंदिर में पूजा करने गए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन बागेश्वर की टीम भी अस्पताल पहुंची।यहां बच्ची को डा. दिपाली मकवाना के देख रेख में अगले 24 घंटे के लिए रखा गया है। डा. मकवाना का कहना है कि बच्ची अभी स्वास्थ्य है। उसे दूध की आवश्यकता है। साथ ही ठंड से भी बच्ची को बचाना है। जिसके लिए उसे सुरक्षित वार्ड में रखा गया है।
चाइल्ड हेल्प लाइन बागेश्वर की टीम ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद बच्ची को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजा जाएगा। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पूछताछ कर रही है। हालांकि देर शाम तक बच्चा किसने रखा और क्यों रखा इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि इस प्रकार एक स्वास्थ्य बच्चे के छोड़ने से लोगों में काफी चर्चा हो रही है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.