लालकुआं चुनाव अपडेट।प्रिया बनी निर्विरोध महिला सचिव, अध्यक्ष पद पर दो लोगों सहित सभी पदों पर कुल 24 लोगों ने खरीदे नामांकन फार्म
                
लालकुआं चुनाव अपडेटप्रिया बनी निर्विरोध महिला सचिवअध्यक्ष पद पर दो लोगों सहित सभी पदों पर कुल 24 लोगों ने खरीदे नामांकन फार्म।31 मई को होने वाले व्यापार मंडल चुनाव के लिए सभी 10 पदों पर कुल 24 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे जिसमें महिला सचिव पद पर सिर्फ एक फॉर्म प्रिया अग्रवाल ने खरीदा जिससे उनका निर्विरोध चयन हो गया।

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट व अनूप कुमार भाटिया दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा, वही महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा 5 लोगों में नामांकन फॉर्म खरीदा।

इस पद पर दिनेश लोहनी, विनोद शर्मा, अंशु अग्रवाल फहीम खान और मुख्तार अहमद ने पर्चा खरीदा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2 लोगों ने पर्चा खरीदा, इस पद पर महेश भट्ट और नरेश चौधरी ने पर्चा खरीदा। उपाध्यक्ष पद पर 3 लोगों ने पर्चा खरीदा, इस पद पर राजन भाटिया, नंदन सिंह राणा व वसीम रजा ने नामांकन पत्र खरीदा।

उप सचिव पद पर रोहित पांडे, विनोद पांडे व जुनैद खान ने पर्चा खरीदा। कोषाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा व प्रकाश कुमार ने पर्चा खरीदा, संगठन मंत्री पद पर किशन भट्ट व अलीम उर्फ मतलीम ने पर्चा खरीदा, प्रचार मंत्री के पद पर फैज खान व रवि अनेजा ने पर्चा खरीदा, महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना रावत और गीता शर्मा ने पर्चा खरीदा वही महिला सचिव के पद पर सिर्फ एक नामांकन फोरम बिकने के कारण प्रिया अग्रवाल को निर्विरोध महिला सचिव चुन लिया गया।सुबह 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कब्डाल, लालकुआं सह प्रभारी संजय जोशी, सह चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा, सुंदर खुराना, पूरन रजवार, राजकुमार सेतिया, गोपी गर्ग, बॉबी सम्मल व इस्तकार अंसारी की देख रेख में नामांकन फार्म बिक्री की प्रक्रिया शुरू हुई जो की शाम 4 बजे तक चली।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
                                        
                                        
                                        
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन                                
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध                                
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा                                
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत                                
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.