लालकुआ 👉सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे 47 कर्मचारीयों का हर्षोल्लास के साथ सेवानिवृत होने पर मनाया गया विदाई समारोह

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 एडिटर इन चीफ 👉 लालकुआं 👉 आज सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 47 स्थाई कर्मचारियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सेंचुरी पल्प एंड पेपर में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे 47 कर्मचारियों को हर्षोल्लास के साथ सेंचुरी प्रबंधक वर्ग एवं सेंचुरी के अनेक श्रमिक संगठनों ने विदाई समारोह के रूप में मनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदाई समारोह सेंचुरी स्टाफ कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर में संयुक्त रूप से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सि एफ ओ महेंद्र हरित एवं विशिष्ट अतिथि अरुण प्रकाश पांडे एवं अमित गंगवाल और अरविंद त्यागी ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत कर सभी को बधाई संदेश दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं वर्षों से तन मन से जो सेवानिवृत कर्मचारियों ने कारखाने की सेवा की उसके लिए उनका धन्यवाद भी प्रेषित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी श्री नरेश चन्द्रा मुकुल रोहतगी मृत्युंजय पांडे भारत पांडे के एल गुप्ता राजेश पवार प्रमोद यादव बी एन तिवारी संजय धानुका आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संजय बाजपेई महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने किया कार्यक्रम में अनेक श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीयों एवं कर्मचारीयो ने भी भाग लिया

Ad
Ad