लालकुआं ब्रेकिंग-भाजपा नेताओं ने गरीब बच्चों के बीच मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन”भाजपा नेताओं ने की सीएम धामी की दीर्घायु की कामना”बच्चों को वितरित की पढ़ने लिखने की सामग्री-(पढ़े पुरी खबर )

लालकुआं मुकेश कुमार- आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन पर प्रदेश भर के भाजपा नेताओं की तरफ से बधाईयां दी गई।
लेकिन इधर बिन्दुखत्ता में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने खूबसुरत अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है यहां बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के अध्यक्ष जगदीश पंत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने गौलागेट स्थित मजदूर बस्ती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने मौजूद गरीब बच्चों से केक काटवाया जिसके बाद भाजपा नेताओं ने बच्चों के बीच फल का वितरण किया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ने लिखने से जुड़ी चीजें भेट की जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के जनहित में काम करते आ रहे है उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब, पिछड़ो, दलित,असहाय,मजदूर,किसान,आम जनता के नेता है भगवान उनको लबीं आयू दे ताकि वह जनता की सेवा ऐसे ही करते रहे वही भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ जीवन के साथ ही उनकी दीर्घायु की कमना की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत,वन विकास निगम के निदेशक कुंदन चुफाल,भाजपा नेता भरत नेगी ,मडल महामन्त्री रमेश कुनियाल,बलवंत खोलिया,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथुन बोरा,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष चंद्र कांता गड़िया,ओ.बी.सी.मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,नरेश गोश्वामी ,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीश आर्या,रणजीत रावत, गोविंद मेहता, चामु राणा,कमल पांडे, सुरेश सम्मल,गोविंद दानू, बिशन बोरा आदि मौजूद रहे।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.