लालकुआं ब्रेकिंग-वरिष्ठ भाजपाई एवं मोटर मिस्त्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मतलीम खांन का हृदय गति रुकने से हुआ निधन”क्षेत्र में शोक की लहर-(पढ़े पुरी खबर)

मुकेश कुमार -लालकुआं वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं मोटर मिस्त्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मतलीम खान का हृदय गति रुकने से आज तड़के निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताते चले कि यहां लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं मोटर मिस्त्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मतलीम खान उम्र 52 वर्ष को आज तड़के 3 बजे सीने में तेज दर्द उठा उन्होंने अपने दामाद फिरोज खान को जगाया तथा तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
जिसके बाद फिरोज द्वारा तुरंत कार निकालकर उन्हें हल्द्वानी अस्पताल को ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मतलीम खान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वह अपने पीछे तीन बेटियां दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी लालकुआं नगर पंचायत की सभासद भी रही है, मतलीम खान के दामाद फिरोज खान ने बताया कि आज दोपहर 1:30 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.