हल्द्वानी में मानसून से पहले खुली नगर निगम की पोल, मेयर गजराज बिष्ट ने लोगों से नालियों में कूड़ा नहीं डालने की अपील की..

ख़बर शेयर करें

रिपोर्टर अंजली पंत

स्थान : हल्द्वानी

एंकर : कुमाऊं के सबसे बड़ी आबादी वाले हल्द्वानी नगर निगम की पोल मानसून से पहले केवल 15 मिनट की बरसात में खुल कर सबके सामने आ गई। 15 मिनट की बरसात में जगह-जगह नगर निगम की नालियां चोक हो गई और पानी सड़कों पर बहने लगा और कई जगह पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया है जो की संक्रामक बीमारियों का कारण भी बनेगा।

जबकि नगर निगम 1 महीने पहले से नहर और नाली सफाई का अभियान चला रहा है, बावजूद उसके नालियों में प्लास्टिक का कूड़ा बड़ी मात्रा में पड़ा हुआ है। नगर निगम के मेयर भी स्वीकार रहे हैं कि उनके द्वारा अभी शत प्रतिशत नालिया सफाई नहीं हुई है। जब मानसून से पहले की बरसात में यह हाल है तो मानसून में हमेशा की तरह शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नगर निगम के मेयर का कहना है कि वह लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जब डोर टू डोर कूड़े की व्यवस्था है तो कूड़ा नालियों में नहीं डालना चाहिए।

बाइट : गजराज बिष्ट मेयर हल्द्वानी नगर निगम