दुखद समाचार। वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसाई मनोज गुप्ता का हृदय गति रुकने से निधन.. परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें

नगर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मनोज गुप्ता जी का महज 45 वर्ष की उम्र में देर रात ह्रदय गती रुखने से आकस्मिक निधन हो गया है, अभी कुछ महीनों पूर्व ही उनके पिता जी का निधन हुआ था व 1 वर्ष पूर्व उनके भाई का निधन हुआ था। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है व शहर में शोक की लहर है।

शहर के वार्ड नंबर एक निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई मनोज गुप्ता को बीती रात में सीने में तेज दर्द हुआ तो परिवार के लोग उन्हें पास के ही डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे तीन पुत्रियां 1 पुत्र पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, कैलाश चन्द्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नेता हेमंत नरूला, सरदार गुरदीप सिंह, संजय जोशी, अशोक अग्रवाल जीवन कबड़वाल,भुवन पांडे, बॉबी संभल, दिनेश लोहनी, आशीष भाटिया, शिवम शर्मा, रवि अनेजा, किशन भट्ट, मीना रावत आदि सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया।
आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संसकार मुक्ती धामं लालकुआं मे किया जायेगा “

Ad
Ad