दुखद: नहीं रहे श्रमिक नेता डी एन सुयाल, ब्रेन हेमरेज होने के कारण अस्पताल में थे भर्ती।
दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे श्रमिक नेता डी एन सुयाल का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टर के मुताबिक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनका निधन हुआ।
श्रमिक नेता डी एन सुयाल का शनिवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में लाया गया जहां पर आज उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
ग्राफिक एरा में तकनीकी प्रतिभाओं का जमावड़ा, ‘इनोविस्टा-2026’ में 700 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा..
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख रुपये का बोनस, मुकेश बोरा ने तीन समितियों को किया लाभान्वित