सामाजिक संस्था देवभूमि यूथ फाउडेशन उत्तराखंड के द्वारा महिला सहायता समूह को लेकर की गई संगोष्ठी

ख़बर शेयर करें

संवाददाता अजय अनेजा

लाल कुआं-जहां एक और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का दौर शुरू हो चुका है वही देवभूमि यूथ फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं की सहायता हेतु हमेशा एक संगोष्ठी की जाती है जिसमें क्षेत्र की हर वर्ग की महिलाएं भाग लेती है इसी के तहत आज 6 जनवरी 2022 को संजय नगर प्रथम मे #देवभूमियूथफाउंडेशन_उत्तराखंड की महिला सहायता समूह की बैठक की गई जिसमें सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार रखें। जिसमें मुख्य रुप से अध्यक्ष पूनम अधिकारी, सचिव पार्वती देवी, कोषाध्यक्ष खष्टी देवी व कला देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, मुन्नी बसेड़ा, सुनीता देवी, प्रियंका, देवकी देवी,नीमा देवी, कमला सभी सदस्य व अन्य सदस्यों ने भाग लिया

वही अध्यक्ष पूनम अधिकारी ने बताया देवभूमि यूथ फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो गरीब व पिछड़े लोगों के लिए हमेशा तैयार खड़ी रहती है और उनके सुख दुख में हमेशा साथ रहती है

Ad
Ad