प्रधानाचार्य रावत को सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों ने दी विदाई

ख़बर शेयर करें

लालकुआं: शहीद जगतसिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घोड़ानाला बिन्दुखत्ता के प्रधानाचार्य जोगेन्दर सिंह रावत के सेवानिवृत होने पर बुधवार को उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनकी दीर्घआयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय द्वारा प्राप्त की गई तमाम उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि विद्यालय ने इस अवधि में परिक्षाओं सहित कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि जोगेन्दर सिंह रावत ने एक आदर्श प्रधानाचार्य के रूप में अपनी विशिष्ट छवी स्थापित की है। इस अवसर पर जीत सिंह पूना, किशन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष वर्षा बिष्ट, बालम सिंह बिष्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Ad
Ad