कांग्रेस के इस नेता ने भाजपा की सरकार को बताया दलित विरोधी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा

हल्द्वानी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन एनसीआरबी के आंकड़ो ने भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल दी है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो 2020 के जारी आंकड़ो के मुताबिक उत्तराखण्ड में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध के मामले दर्ज किए गए है। राज्य में महिलाओं से दुष्कर्म, दहेज, हत्या, यौन उत्पीड़न जैसे अपराध पहले की तुलना में बड़े है, जो हिमालयी राज्यो की तुलना में सबसे अधिक है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने रविवार को काग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के आंकड़ो के मुताबिक वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड में महिलाओं से 487 दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज किए गए है पुलिस के आंकड़ो के अनुसार हर पांचवे घण्टे में एक महिला अपने साथ किसी न किसी अपराध की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराती है। वही सालभर में 350 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती है। ऐसे आंकड़े महिला सुरक्षा के गंभीर विषय पर भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में दलितों के खिलाफ अपराधों के मुकदमे बढ़ते जा रहे है। पिछले तीन साल में करीब डेढ़ लाख मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस उत्तराखण्ड मीडिया प्रभारी जरिता लेतफलांग, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

Ad
Ad