लापता महिला की खबर जनमन जागरण में प्रकाशित होने के बाद परिजनों को सकुशल बरामद हुई महिला। सुधि पाठक ने खबर पढ़ने के बाद फोन पर दी उसकी जानकारी।
लालकुआं। चार दिनों से लापता महिला की तलाश में परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने आसपास के आसपास के सभी गांव में और दूरदराज के अपनी रिश्तेदारी में महिला की काफी खोज की लेकिन महिला का कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा।

सभी जगह से निराशा हाथ लगने के बाद महिला की गुमशुदगी की सूचना उनके पुत्र ने लालकुआं कोतवाली में दी, उसके बाद लालकुआ पुलिस भी हरकत में आ गई और महिला की खोज में जुट गई।
उसके बाद इस खबर को जनमन जागरण न्यूज़ पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित कर सभी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। खबर को पढ़कर जनमन जागरण के एक सुधी पाठक ने फोन कर महिला के लाल कुआं जंगल के बीच स्थित गुर्जर झाले के आसपास देखे जाने की जानकारी दी। उसके बाद परिजनों व पुलिस टीम ने जंगल में जाकर महिला को ढूंढ निकाला।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.