लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव अपडेट। अबकी बार महिलाओं की भी रहेगी हिस्सेदारी। इस तारीख को होंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें
  • इन पदों पर होंगे चुनाव
  • अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री।
  • महिला उपाध्यक्ष, महिला सचिव।

व्यापार मंडल लाल कुआं में चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। इसी बीच आज 9 मई को मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कबड्वाल ने चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी है। चुनाव 31 मई के दिन संपन होंगे। इस बार के चुनाव में महिला उपाध्यक्ष और महिला सचिव के पदों पर भी चुनाव होंगे। इससे चुनाव के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

चुनाव के मद्देनजर यहां रेलवे स्टेशन के सामने चुनाव कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया गया। इस मौके पर लाल कुआं सीओ शांतनु पराशर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कबड्वाल, लाल कुआं चुनाव प्रभारी प्रदीप सब्बरवाल, सह प्रभारी संजय जोशी, चुनाव सह प्रभारी पूरन रजवार, सुंदर खुराना, राजकमार सेतिया, संजीव शर्मा, गोपी गर्ग, बॉबी सम्मल, इस्तकार अंसारी, दीवान सिंह बिष्ट, अन्नू भाटिया, प्रेमनाथ पंडित, राजलक्ष्मी पंडित, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

शहर के व्यापारियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और व्यापारी नेताओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

Ad
Ad