उत्तराखंड ब्रेकिंग: धामी के साथ ये लेंगे मंत्री पद की शपथ। कइयों को रखा है अभी होल्ड पर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर फाइनल हो गए धामी कैबिनेट के आठ मंत्री यह आठ मंत्री पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लेंगे शपथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज आठ मंत्री शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, सुबोध उनियाल के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी।
युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कुछ नया दिख सकता है। सियासी जानकारों का मानना है कि युवा और नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का मिश्रण टीम धामी की खासियत बनेगी।

चंदन राम दास
गणेश जोशी
धन सिंह रावत
सतपाल महाराज
सौरभ बहुगुणा
सुबोध उनियाल
रेखा आर्य
प्रेमचंद अग्रवाल

मंच पर काबीना मंत्रियों के 8 सीट रखी गयी रिजर्व
, विधायक बंशीधर भगत को किया गया ड्राप, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी नहीं बनाया मंत्री

Ad
Ad