(उत्तराखंड) अब 12वीं पास ही बन सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिलेवार राजस्थान में भरे जाएंगे सीटें
उत्तराखंड में अब 12वीं पास ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन सकेंगे। पहले भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास थी। आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर से अभ्यर्थी न मिलने पर जिला एवं राज्य स्तर से इन सीटों को भरा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रस्ताव पर मंत्री की ओर से अनुमोदन कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को विभागीय मंत्री का अनुमोदन मिल चुका है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह ने बताया कि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ओबीसी के लिए 14 प्रतिशत, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर पर अभ्यर्थी न मिलने से पूर्व में कई सीटें खाली रह जाती थीं। अब ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर से कोटे की सीटों को भरा जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक इसके 121 पदों के लिए 58875 आवेदन आए हैं। शनिवार से इनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
स्रोत इंटरनेट मीडिया

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.