विधानसभा चुनाव: ऊर्जा से सराबोर कर गए भोजपुरी गायक मनोज तिवारी। बीजेपी के स्टार प्रचारक

ख़बर शेयर करें

लालकुआं: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा हॉट सीट बनी हुई है। सभी पार्टियां चुनाव नजदीक आते ही अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है वहीं भाजपा के लालकुआं प्रत्याशी मोहन बिष्ट के पक्ष में वोट मांगने आए सांसद व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनता के बीच जाकर जनसभा करते हुए अपने पुराने रिंकिया के पापा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भोजपुरी अंदाज में सभी को अभिवादन करते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

अपने गीत गाने के अंदाज में उन्होंने सीधे कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो कई जगहों से भागे वह लालकुआं आए हैं। आज विकास कि बातें कर रहे हैं। इससे पहले तो यही सरकार में थे तब विकास कहां सोया था। बीजेपी की सरकार ने पूरे ही उत्तराखंड में कई विकास कार्य किए केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार के साथ ही पहाड़ों में रेल लाइन का जाल बिछाना यह भी तो विकास के कार्य हैं।

वहीं दिल्ली झाड़ू वाले आप पार्टी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने प्रदेश दिल्ली में अभी तक तो विकास कर नहीं पाए उत्तराखंड में क्या विकास कर पाएंगे । उनके तो खुद के झाड़ू बिखरे हुए हैं पहले उन्हें एकत्रित कर ले। मनोज तिवारी ने कहां की उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

लालकुआं भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के प्रचार में आये भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से क्षेत्र में समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी एवं भोजपुरी गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी।
लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे मनोज तिवारी ने “रिंकिया के पापा” गीत सुना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाए। तथा भोजपुरी गायन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे। इस दौरान डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत सब जगह से हार कर अब लालकुआं में हारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें इस बार भी हार का सामना ही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चंदन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, रामसिंह पपोला, इंदर सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

Ad
Ad