हल्दूचौड़ में जंगली जानवर का हमला, महिला गंभीर घायल; वन विभाग से मुआवजे और जगंली जानवरों से निजात की मांग।

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत हल्दूचौड़ के जयपुर बीसा ग्राम सभा अंतर्गत तेजपुर नेगी में बीते बुधवार को जंगली जानवर के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित शोबन सिंह जीना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तेजपुर नेगी निवासी प्रकाश ड्राइवर की पत्नी सविता देवी सुबह अपने घर के समीप ट्यूबवेल के पास थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह खुद को जानवर के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन हमले में उनके शरीर और मुंह का मांस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक सहायता देकर हल्द्वानी के शोबन सिंह जीना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।इधर घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और खेतों तथा घरों के आसपास भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से सविता देवी के उपचार का पूरा खर्च वहन करने, शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए और क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ad Ad Ad Ad Ad

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा कराने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्राउंड zero पर उतरे, कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज हल्द्वानी तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रहे SIR कार्य का जायजा लिया, BLO से जानकारी ली और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध अभिलेखों, प्रपत्रों तथा सत्यापन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से सीधे बातचीत कर घर-घर सत्यापन की प्रगति, प्राप्त प्रपत्रों की संख्या, शेष कार्य तथा लोगों के सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराई जाए, साथ ही जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें आवश्यक जानकारी देकर समय रहते प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता तथा रिकॉर्ड संधारण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।