यूक्रेन से वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने ‘भारत मां की जय’ के नारे लगाए

ख़बर शेयर करें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

यूक्रेन से भरत लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

Ad
Ad