दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और मामला, बेटे के साथ मिलकर पति का कत्ल, फिर किए शरीर के कई टुकड़े

ख़बर शेयर करें

राजधानी: गत मई माह में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में क्राइम ब्रांच ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। ये मानव अंग अंजन दास के थे। पूनम, अंजन दास की पत्नी है।

अंजन के कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, उसके बाद हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

छह माह बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसके आधार पर जांच करते हुए छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad