इन राशि के जातक अपनी वाणी पर रखे सयम, जाने आज का दैनिक राशिफल

ख़बर शेयर करें

पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक है। उसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। आज के राहुकाल की बात करें तो दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक भद्रा रहेगी। पंडित के. ए. दुबे पद्मेश से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

तन और मन के लिए कोई घटना कष्टदायक हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

राजनीतिक कार्य के लिए उत्तम दिन है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी पीड़ा दे सकता है। एकांत में न रहें। रिश्तों में गलतफहमी न उत्पन्न होने दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। चली आ रही समस्या का समाधान निकलेगा। संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Ad