आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

ख़बर शेयर करें

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल और कुंडली में बैठे स्थान से किया जाता है। आज 28 दिसंबर, 2022 बुधवार पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज गजकेसरी योग का निर्माण होगा। पंचांग के अनुसार सिद्धि योग आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2289 शके 2844 दक्षिणायन है। आज राहूकाल प्रात: दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

सांस्कृतिक या निजी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। गज केसरी योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

विरोधी सक्रिय रहेगा। मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)गजकेसरी योग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

Ad