आज इन राशि वाले न उठाए आर्थिक मामलों में जोखिम, जाने आज का दैनिक राशिफल

ख़बर शेयर करें

आज 20 दिसंबर, 2022 मंगलवार पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सुरूप द्वादशी है। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि आज रात 12:45 तक रहेगी। साथ आज 09:55 से रात 12:45 तक स्थायीजय योग रहेगा और सुबह 09:55 से स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज विक्रम संवत 2209 शके 2044 दक्षिणायन है। आज राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए ज्योतिषाचार्य के.ए.दुबे पद्मेश से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति होगी। मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

भावुकता से शारीरिक व मानसिक पीड़ा मिल सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

Ad