इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, वहीं ये लोग स्वास्थ्य का रखें ख्याल

ख़बर शेयर करें

पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा, साथ ही आज की भद्रा रात्रि के 02:15 बजे से 06 जनवरी को दोपहर 03:25 बजे तक रहेगी। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

भाई-बहन एवं अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन या संपत्ति के लिए लिया गया कर्ज सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।      

Ad