उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद मीणा ने केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी संभाली है।
उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद मीणा ने केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने दिल्ली स्थित वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में संयुक्त निदेशक (Joint Director) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।
उत्तराखंड में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने प्रदेश से मिले स्नेह और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। साथ ही वन्यजीवों, संरक्षित प्रजातियों और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में जनसहयोग की अपील भी की है। प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि वन्यजीवों और संरक्षित वनस्पतियों के अवैध व्यापार, परिवहन अथवा रख-रखाव से जुड़ी कोई भी सूचना उनके साथ साझा की जा सकती है, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। आशा है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
ग्राफिक एरा में तकनीकी प्रतिभाओं का जमावड़ा, ‘इनोविस्टा-2026’ में 700 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा..
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख रुपये का बोनस, मुकेश बोरा ने तीन समितियों को किया लाभान्वित