कॉलोनी में घुसा तेंदुआ..तीन लोग घायल।यहां का है मामला। वीडियो हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें


मैसूर के KR नगर में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ घुस गया. तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं. हमले का वीडियो भी सामने आया है। तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया।

video- ANI

कटते पेड़ों और घटते जंगलों का असर गांवों में तो दिख ही रहा था, लेकिन अब इसका असर शहरों में भी दिखने लगा है। गांवों में खाने की तलाश में हाथियों और अन्य जंगली जानवरों की घुसपैठ तो काफी आम है, लेकिन शहर में किसी जंगली जानवर का आना हैरत पैदा करता है। कर्नाटक के मैसूर में KR नगर इलाके के लोगों को कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह लोग आम दिनों की तरह बाहर निकले और रोजमर्रा के कामकाज में जुट गये। लेकिन तभी पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वजह ये थी कि यहां के रिहायशी कॉलोनी में एक तेंदुआ घूम रहा था। लोगों की नजर पड़ी, तो तेंदुआ भी भड़क गया। उसने एक बाइक सवार पर अटैक कर दिया। संयोग से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। लेकिन लोग जान बचाने के लिए भागने लगे और घरों की छतों पर तमाशा देखनेवालों की भीड़ लग गई।

मैसूर के कनक नगर में शुक्रवार की सुबह घुसे तेंदुए ने लोगों की जान आफत में डाल दी। कई घंटों तक तक तेंदुआ इधर-उधर घूमता रहा और लोगों पर हमले करता रहा। बाद में वन विभाग को खबर दी गई। वन अधिकारियों की टीम को भी उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए जाल बिछाया गया और कई घंटों की मेहनत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया। संयोग से उसके हमले में किसी की जान नहीं गई, और तीन लोग घायल हो गए हैं। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad