लंबे इंतजार के बाद इस वर्ष लालकुआं में फिर जमेगा उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेले का रंग। वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत नरूला बने अध्यक्ष। 13 से 15 जनवरी तक होगा आयोजन।

ख़बर शेयर करें

लालकुआं: इस बार उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेला लालकुआं के लिए खास और भव्य होने जा रहा है, क्योंकि इस बार लोहड़ी और उत्तरायणी दोनों ही कार्यक्रम एक ही मंच पर होंगे। जिसमें कुमाऊनी व पंजाबी संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। इसके लिए कमेटी का पुनर्गठन हो चुका है जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता हेमंत नरूला को अध्यक्ष साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

शहर के लोगों को पिछले 2 वर्षों से मायूसी थी क्योंकि शहर में लगने वाले एकमात्र मेले को कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था परंतु इस वर्ष धूमधाम से मेले का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं के प्रांगण में किया जाएगा। इसी की तैयारियों को लेकर आज मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान मेले के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार के मेले के आयोजन के लिए नए सिरे से मेला समिति का गठन किया जाए।

इस अवसर पर महामंत्री पद के रूप में दीवान सिंह बिष्ट और विनोद श्रीवास्तव जिम्मेदारी दी गई। मेला प्रबंधक नारायण सिंह बिष्ट और प्रकाश जोशी बनाए गये, उपाध्यक्ष के रूप में राजकुमार सेतिया, संजय जोशी, संजीव शर्मा और मीना रावत बनाए गये, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में दीप चंद्र लोहनी का नाम तय किया, संरक्षक मंडल में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पवन कुमार चौहान, लाल चंद्र सिंह, रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, बीसी भट्ट, रंजीत बोरा, मंत्री के रूप में नंदन सिंह राणा, प्रेमनाथ पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी विनय रजवार और अशोक नेगी मनोनीत किए गये।
तय किया गया कि इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहले दिन लोहड़ी मेला का कार्यक्रम होगा, जबकि 14 और 15 जनवरी को उत्तरायणी के भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक के दौरान मेले के आयोजन के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत नरूला ने 1 लाख रुपये तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने नगर पंचायत बोर्ड से एक लाख रुपया देने की घोषणा की साथ विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने भी हर संभव मदद दिलाने की घोषणा की।

लोहड़ी मेला की बैठक में नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, प्रेमनाथ पंडित, गोपाल भट्ट तिलकधारी, योगेश उपाध्याय, सुरेंद्र लोटनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल, किशन भट्ट, नरेश चौधरी, इश्तकार अंसारी, सलमान खान, प्रकाश कुमार, गोपाल भट्ट तिलकधारी, कुलदीप जोशी, इंदर सिंह तुलेड़ा, अंकित वर्मा, गोलू मेहरा, वरुण पाठक, कारण तिवारी, मुकुल आर्या, मोहसिन अली, पंकज पांडे, नंदू राणा, सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें